
पंकज चौहान
मैनपुरी जनपद के करहल जैन इण्टर कॉलेज में में महामनाओं महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य यदुवीर नारायण दुबे ने ध्वजारोहण किया।
उप प्रधानाचार्य हरिओम यादव, रनवीर सिंह यादव,ने महामनाओं की जयन्ती पर छात्र – छात्राओं को महापुरुषों की जीवन गाथा से भी कराया गया अवगत।
वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने साफ सफाई कर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी गगन जैन ने स्वयं सेवकों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने एवं देश सेवा के लिए सदैव समर्पित बने रहने की शपथ भी दिलाई।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
साथ ही ncc कैडेट्स ने रैली भी निकाली।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
