कैंपियरगंज गोरखपुर ! ग्राम न्यायालय कैम्पियरगंज न्यायाधिकारी दीक्षा त्यागी ने परमा पाटन देवी इण्टर कालेज मछली गांव में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पाक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक किया।
यह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत जिला जज राजकुमार सिंह के निर्देश पर सुबह प्रार्थना सभा के दौरान जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इ.कालेज के प्रधानाचार्य डा.पियूष श्रीवास्तव, ग्राम न्यायालय के मनीष यादव, ग्राम प्रधान एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
न्यायाधिकारी ने छात्रायों को पाक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया
