भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने राज्य सभा सदस्य के लिये किया नामांकन

 

राकेश कुमार सिंह
*लखनऊ विधानसभा में भाजपा के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सीएम योगी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी  एवं डिप्टी सीएम रहे मौजूद*

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज लखनऊ स्थित विधानसभा भवन में भारतीय जनता पार्टी के 8 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।

भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी सुबह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुए, जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ सभी प्रत्याशी विधानसभा भवन पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा के समक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई  कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा ने इस बार अपने किसी भी निवर्तमान राज्यसभा सदस्य को दोहराया नहीं है। पार्टी ने संगठन के पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं पर दांव लगाया है।

*ये हैं भाजपा के 8 प्रत्याशी -*
1. धर्मपाल सिंह (मंत्री, बरेली)
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल (ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष)
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्ण पांडेय
6. प्रियंका सिंह रावत (पूर्व सांसद, बाराबंकी)
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार

पार्टी ने जातीय समीकरण साधते हुए इसमें 3 अति पिछड़ा, 2 दलित, 2 ब्राह्मण, 1 क्षत्रिय और 2 महिला उम्मीदवारों को स्थान दिया है।

नामांकन के बाद प्रत्याशी प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ही सही मायने में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का सम्मान करती है। वहीं प्रत्याशी धर्मपाल सिंह ने कहा कि सूची में नाम देखकर हैरानी हुई, इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।

उधर, समाजवादी पार्टी ने अभी तक 2 प्रत्याशियों – प्रो. रामगोपाल यादव और परिमल नाथवानी का ही नामांकन कराया है। तीसरे प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज X पर पोस्ट कर लिखा – *”अब हमारा ध्यान तीन पर नहीं, 403 पर है।”* यानी उनका फोकस 2027 के 403 विधानसभा सीटों पर है।

नामांकन की अंतिम तिथि आज 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को स्क्रूटनी और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। यदि 10 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में रहे तो 16 अक्टूबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी, अन्यथा सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link