*ग्रेटर नोएडा / लखनऊ, 25 सितंबर 2026 (सैटरडे वार्ता मीडिया):* उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चौथे संस्करण का आज से भव्य शुभारंभ हो गया।
पांच दिवसीय इस मेगा ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यह शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा।
*मुख्य बातें:*
– *थीम:* “अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर…”
– *2400 से अधिक प्रदर्शक* 16 हॉल में अपने उत्पाद दिखा रहे हैं।
– *75 जिलों के ODOP उत्पादों* को ग्लोबल मंच मिला है। इस बार नया आकर्षण *‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’* भी है।
– *6 देश पार्टनर कंट्री बने हैं:* ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम।
– *550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार* 85 देशों से आ रहे हैं। 1.5 लाख B2B और 4.5 लाख आम विजिटर्स के आने की उम्मीद।
*अमित शाह ने कहा:* “2017 से पहले यूपी में माफिया राज था, निवेशक आने से डरते थे। योगी जी ने माफिया राज खत्म किया, आज यूपी निवेश का केंद्र बन गया है और 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है।”
*समय:* बिजनेस आवर्स सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, पब्लिक के लिए दोपहर 3 से रात 8 बजे तक। entry फ्री है, http://upinternationaltradeshow.com पर रजिस्ट्रेशन जरूरी।
*ट्रैफिक अलर्ट:* 24 से 29 सितंबर तक सुबह 7 से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भारी मालवाहक वाहनों पर रोक है। शटल बसें बोटैनिकल गार्डन और नॉलेज पार्क मेट्रो से चलेंगी। हेल्पलाइन- 9971009001
