मनीष सामंत
गोरखपुर ।कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा शक्तिनगर में मंगलवार को महान राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, चिंतक एवं मानवतावादी डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वन विभाग की ओर से वृहद पौधारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कर उनके राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि, वनकर्मियों व स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए रोपे गए पौध के संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान डिप्टी रेंजर राहुल सिंह, अमित कुमार,अरूण सिंह,आकाश कुमार, विवेक मौर्य, अरविंद सहित अन्य वनकर्मी व नागरिक मौजूद रहे।
