*– बेकाबू कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, डिवाइडर तोड़कर पलटा कंटेनर और लगी आग*
*पंकज कुमार अग्रहरि*
#फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दीपक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस लेन में पलट गया। इसके बाद कंटेनर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही।
