योगी कैबिनेट मे 39 प्रस्तावो पर मुहर, नरेन्द्र मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट

लखनऊ, 9 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन, लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसलों की जानकारी दी।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले :-

1. जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर – नोएडा के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल के अभिनंदन स्वरूप कैबिनेट ने यह अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। सीएम ने कहा कि यह एयरपोर्ट यूपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनेगा। इसका शिलान्यास पीएम ने 25 नवंबर 2021 को किया था और प्रथम चरण का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हुआ था।

2. उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली-होली पर 2 मुफ्त सिलेंडर – वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएम उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को साल में 2 मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल दी जाएगी। पहला सिलेंडर अक्टूबर-दिसंबर 2026 (दिवाली) और दूसरा जनवरी-मार्च 2027 (होली) के बीच मिलेगा। इस पर सरकार 2142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शर्त है कि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक और आधार प्रमाणीकरण पूरा हो।

3. पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण – पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष की गई है। उन्हें लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट, केवल मेडिकल टेस्ट देना होगा।

4. 18 शहरों में 1725 AC इलेक्ट्रिक बसें – यात्रियों की सुविधा के लिए 18 शहरों में 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी।

5. आयुष इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा – BAMS, BHMS, BUMS के इंटर्न्स का स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह किया गया।

6. आंगनबाड़ी बहनों को हर साल 3 साड़ी – प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के रूप में प्रतिवर्ष 3 साड़ी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल में यूपी की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आया है और किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 1 लाख करोड़ से अधिक भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link