विनीत पाण्डेय
गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी को लेकर विवाद हो गया.आरोप है कि अंशुमान सिंह के समर्थकों ने सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ जड़ दिया. प्रेस वार्ता बाधित हो गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
गोरखपुर प्रेस क्लब पर शनिवार को कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान देखने को मिला.सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो गया.आरोप है कि वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह के समर्थकों ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. घटना के चलते प्रेस वार्ता बाधित हो गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गाली- गलौज होते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह समझो जाकर मामले को शांत कराया.
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर सपा की प्रेस वार्ता थी.सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने प्रेस वार्ता में पूर्व और वर्तमान प्रत्याशियों के साथ जिला एवं महानगर पदाधिकारियों को बुलाया था.इसी दौरान वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे.बताया गया कि समर्थक अंशुमान सिंह को प्रमुख नेताओं की अगली पंक्ति में बैठाना चाहते थे. इस पंक्ति में नगीना साहनी के एक ओर वरिष्ठ नेता संजय पहलवान और दूसरी ओर काजल निषाद बैठी थीं. कुर्सी खिसकाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक और कथित हाथापाई में बदल गया. देखते ही देखते अंशुमान सिंह के साथ है उनके सहयोगियों ने पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना सनी पर थप्पड़ बरसा दिया.
सपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया कि, यह जो घटना प्रेस वार्ता के दौरान घटी है यह बहुत ही निंदनीय है इसके बारे में पार्टी नेतृत्व को सूचित करेंगे पार्टी के तरफ से उचित कार्रवाई होंगी !
इस संबंध में नगीना साहनी का आरोप है कि अंशुमान सिंह के समर्थकों ने उन्हें थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी.उनका कहना है कि वह पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से करेंगे तथा पार्टी हाईकमान को भी अवगत कराएंगे. हाथापाई के दौरान पूर्व सचिव संजय पहलवान के भी चपेट में आने की बात कही गई है.
