____
________________________
👉*मुख्यअतिथि सांसद डॉ॰ दिनेश शर्मा नें किया लोकार्पण*
*लखनऊ*। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि सांसद (राज्यसभा) डा. दिनेश शर्मा द्वारा अपनी सांसद निधि की धनराशि से नवनिर्मित सभागार का भव्य लोकार्पण किया गया l इस सभागार को उन्होंने अपने पिता केदार नाथ शर्मा (पाधा जी) को समर्पित किया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ चौक काली जी वार्ड पार्षद अनुराग मिश्रा, महाविद्यालय प्रबंधक श्री उत्कर्ष अग्रवाल, लुआक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, प्राचार्या डॉ अंशु केडिया आदि उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए दिनेश शर्मा द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किये, जिसमे अशोक और आम की पौध का रोपण किया l
इसके बाद महाविद्यालय की छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो का स्वागत किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट करके किया गया एवम अपने स्वागत उदबोधन में सभागार हेतु आभार व्यक्त किया । प्राचार्या ने बताया कि नव निर्मित सभागार महाविद्यालय की बहुत सारी गतिविधियों को संचालित करने मे सहयोग करेगा l
डॉ॰ दिनेश शर्मा ने अपने पिता की खुन खुन जी कॉलेज से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उनके पिता यहाँ दौड़ लगाते थे फिर बाबा हजारा बाग के अखाड़े मे कसरत करने जाया करते थे अक्सर हम भी उनके साथ रहते थे उन्होंने यह भी कहा कि इस महाविद्यालय का छात्राओं के सर्वांगीण विकास मे बेहतरीन कार्य किया है l
उन्होंने सभागार को सुसज्जित कराने मे भी सहयोग की बात की l
कार्यक्रम के दौरान मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एंड सपोर्ट सेल एवम मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता जिसका मुख्य विषय- युवाओं में बढ़ते मानसिक अवसाद की रोकथाम था, के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम मे निरंजन शर्मा, प्रो डी सी डी आर पांडेय, डॉ अम्बरीश उपाध्याय, प्रो पूनम रानी भटनागर प्रो रेशमा परवीन, डॉ सुमन लता सिंह आदि उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का संचालन डॉ विजेता दीक्षित द्वारा किया गया l महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवम शिक्षणेतर स्टाफ का समारोह मे पूर्ण सहयोग रहा, पूरा कार्यक्रम प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के कुशल निर्देशन में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
