अखिलेश प्रताप सिंह
जंगल कौड़िया। कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक फतेह बहादुर सिंह के पीआरओ रणजीत सिंह ‘पिंटू’ ने शुक्रवार को विकास खंड जंगल कौड़िया की विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।
ग्राम सभाओं में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। रणजीत सिंह पिंटू ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणों से निरंतर संवाद जरूरी है। गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने से जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है। भ्रमण के दौरान उनके साथ हरिकेश पासवान, धर्मपाल सिंह, आदर्श सिंह, सगीर खान, अखिलेश, बिट्टू दुबे, अजय गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विधायक के पीआरओ रणजीत सिंह पिंटू, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
