संजय निषाद का सपा मुखिया का अल्टीमेटम कल तक दर्ज़ कराये मुकदमा नहीं तो सपा कार्यालय का घेराव
गोरखपुर ! समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम नगीना साहनी के साथ समाजवादी पार्टी के दबंग नेता अंशुमान सिंह के पुत्र कमलेश सिंह और उनके समर्थकों द्वारा थप्पड़ और मारपीट करने के मामले से स्तब्ध हूँ।
क्या कुर्सी पर बैठने का अधिकार केवल सामंतवादियों का ही है? राम नगीना साहनी जी समाजवादी पार्टी का झंडा और डंडा तब से उठा रहे हैं, जब गोरखपुर में समाजवादी पार्टी को आदमी नहीं मिलता था। यादव भी समाजवादी पार्टी का झंडा नहीं उठाना चाहता था, तब निषाद समाज के लोगों ने झंडा उठाया था।
आज कुर्सी पर बैठने को लेकर थप्पड़ और मारपीट कर देना निंदनीय और अत्यंत अफसोसजनक है।
मैं कल तक समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव जी को समय देता हूँ। या तो वे अपने दबंग नेता पर मुकदमा करवाएँ और इस कृत्य की भर्त्सना करें, अन्यथा मैं परसों समाजवादी पार्टी कार्यालय का घेराव करने आ रहा हूँ।
निषाद समाज को भी इस घटना से सीख लेनी चाहिए कि जो निषाद नेता बीते दिनों से कैंडल मार्च और घड़ियाली आँसू बहा रहे थे कि भाजपा के साथ जाकर निषाद पार्टी ने क्या किया, मैं आज गर्व से कहता हूँ—किसी भाजपा नेता ने निषाद समाज के आदमी को थप्पड़ तो नहीं मारा।
