गड्ढों से जर्जर ज्वालागंज-राधानगर मार्ग पर शुरू हुई मरम्मत

 

 

लंबे इंतजार के बाद पैचिंग शुरू, राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत

शहर के देवीगंज रेलवे ओवरब्रिज पर पैचिंग उखड़ने से हुए गड्ढे।

चौडगरा के रामपुर से इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग में भरा पानी।

*पंकज कुमार अग्रहरि *( सैटरडेवार्ता )
फतेहपुर। लंबे समय से बदहाल ज्वालागंज से राधानगर जाने वाली सड़क पर आखिरकार पैचिंग का काम शुरू हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उड़ती धूल से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
काफी समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता था। वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ने से आसपास के लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी होती थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती थी।
स्थायी सुधार की भी उम्मीद
स्थानीय लोगों ने पैचिंग कार्य शुरू होने का स्वागत करते हुए सड़क की पूरी गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल गड्ढों की पैचिंग के बजाय सड़क की स्थिति को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर मजबूत तरीके से मरम्मत कराई जाए, ताकि समस्या दोबारा न उभरे।
अब सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की पैचिंग शुरू कर दी गई है। इससे सड़क की स्थिति में सुधार के साथ आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का काम काफी समय से अपेक्षित था। पैचिंग शुरू होने से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से काम पूरा हो जाए।
जर्जर संपर्क मार्ग पर जलभराव से दिक्कत

चौडगरा। मलवां विकासखंड में रामपुर बंबा पुलिया से इब्राहिमपुर गांव तक का संपर्क मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क पर गड्ढों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सैनी ने मार्ग की मरम्मत की मांग शासन-प्रशासन से की है।
उन्होंने बताया कि सड़क पर बजरी बाहर निकल आई है, जिससे राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। बरसात के कारण मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। यह रास्ता लक्ष्मणपुर, रामपुर, इब्राहिमपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और बीमार लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी दिक्कत होती है। सैनी ने जिला प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कराकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।

ज्वालागंज से राधानगर मार्ग पर गड्ढों की पैचिंग का काम शुरू करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जा रही है। पैचिंग का कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होगा और लोगों को गड्ढों से राहत मिलेगी।

– गोविंद यादव, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link