*कपिलवस्तु पुलिस की कार्रवाई का दिख असर, दो वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय*

 

शिव कुमार द्विवेदी राहुल

सिद्धार्थनगर* कपिलवस्तु थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सेशन केस नंबर 247/2022 और वाद संख्या 739/2022 से संबंधित वारंटी रामवृश्र पुत्र रामशुभग और लाखन पुत्र धुरहु, निवासी पण्डितपुर टोला बढ़नी, थाना कपिलवस्तु को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link