IICC में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ‘अमेज़ अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

आज राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित ‘इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर’ (IICC) में अदब, शायरी और साझी तहज़ीब की एक ऐतिहासिक शाम सजी. अवसर था ‘अमेज़ फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित “हिंदी मेरी जान” (राजभाषा हिंदी का जश्न) के द्वितीय संस्करण का. उर्दू ज़ुबान के मंच से जब “हिंदी है मेरी जान” का सुर गूंजा, तो पूरा सभागार इस अनूठे भाषाई संगम का गवाह बना. इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ ने बतौर मीडिया पार्टनर अपनी सशक्त सहभागिता निभाई.

फाउंडेशन के आयोजक राघवेंद्र द्विवेदी और संयोजक शाहिद अंजुम द्वारा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग एडिटर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विशिष्ट योगदान के लिए ‘एक्सेप्शनल लीडरशिप एंड कंट्रीब्यूशन टू जर्नलिज्म’ (अमेज़ अवॉर्ड 2026) से सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *