तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, एक बस्ती रेफर

…………..
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर कादिराबाद गांव स्थित ईदगाह के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए एक युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया। दोनों घायल कादिराबाद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link