नकल का ‘हाई-टेक’ जुगाड़, अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुँचा था परीक्षार्थी

​संतोष सिंह  /  गोरखपुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की शातिर चाल पुलिस के होश उड़ा गई। नीना थापा इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे बिहार के रामप्रकाश चौहान ने नकल के लिए बेहद अजीब तरीका अपनाया। आरोपी मोबाइल को रस्सी से बांधकर अपने अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा हॉल के अंदर ले गया।

​उसने प्रश्नपत्र की फोटो भी खींच ली थी, लेकिन पीछे बैठी एक जागरूक छात्रा ने उसकी संदिग्ध हरकतें देख लीं और तुरंत शिकायत कर दी। सतर्कता के चलते नकल की कोशिश नाकाम रही और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *