गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी चौथी बार MLC निर्वाचित, शिक्षकों में जश्न

 

  1. भाजपा और माध्यमिक शिक्षक संघ की बड़ी जीत, गोरखपुर से लेकर अयोध्या तक बधाइयों का ताता

गोरखपुर/फैजाबाद | 29 अक्टूबर 2026

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इतिहास रच दिया है। शिक्षकों ने लगातार चौथी बार उन्हें अपना नेता चुनकर विधान परिषद में भेजा है।

इस जीत को भारतीय जनता पार्टी और माध्यमिक शिक्षक संघ की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

किसान आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक ने क्या कहा ?

किसान आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के सहायक अध्यापक मनोज कुमार पांडे ने सैटरडे वार्ता से बातचीत में कहा –

“ये माध्यमिक शिक्षक संघ और भाजपा की बड़ी जीत है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी चौथी बार विधान परिषद सदस्य बने हैं। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”

उन्होंने कहा, “माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश को पूरा भरोसा है कि जिस तरह ध्रुव जी हमेशा विधान परिषद में शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं, भविष्य में भी लड़ते रहेंगे।”

संघर्ष ही पहचान है

मनोज पांडे ने कहा, “ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी मृदुभाषी होने के साथ-साथ शिक्षकों के हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए जाने जाते हैं। यही आदत उनको बड़ा नेता बनाती है। गोरखपुर-फैजाबाद के शिक्षकों के लिए वे हमेशा संघर्षशील रहे हैं, यही वजह है कि शिक्षकों ने लगातार चौथी बार उन्हें चुना है।”

ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत की खबर आते ही पूरे गोरखपुर और फैजाबाद मंडल के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह बधाइयां दी जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link