*सचिव के निलंबन की मांग को लेकर प्रधान संघ ने सीडीओ को सौंपा मांगपत्र, 12 अक्टूबर को धरने की चेतावनी*

सगीर खान 
गोरखपुर। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान दिनेश निषाद और ग्राम पंचायत सचिव अवधराज के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान संघ के जिला संघ प्रभारी हृदय शंकर सिंह शनिवार को अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), गोरखपुर से मिले और अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा।
इस दौरान प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने मामले में सचिव के निलंबन की मांग उठाई। प्रधान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव के बीच हुए विवाद का उचित समाधान किया जाना चाहिए तथा उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, भरोहिया ब्लॉक के अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि यदि सचिव का निलंबन नहीं किया जाता है, तो प्रधान संघ 12 अक्टूबर को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में प्रधान संघ आगे बड़े आंदोलन की रणनीति भी तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link