*शिव कुमार द्विवेदी(राहुल)*
सिद्धार्थनगर ! थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम मुकदमा अपराध संख्या 404/2023 में आरोपी मुजम्मिल खान पुत्र तज्जमुल हुसैन, निवासी पिपरी बुजुर्ग टोला भदोखर, थाना इटवा के घर पहुंची। घर पर ताला लगा मिला।
इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश की एक प्रति आरोपी के घर के दरवाजे पर और दूसरी प्रति गांव के प्राथमिक विद्यालय के सार्वजनिक स्थान पर चस्पा की। ग्राम प्रधान, बीडीसी और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
साथ ही गांव में मुनादी कराकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
