UPI को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, डपली-नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध*

,विकास सिंह राठौर कानपुर 

कानपुर में UPI के प्रस्तावित MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान व्यापारियों ने डपली और नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। व्यापारियों के मुताबिक, 15 अक्टूबर से ₹2 हजार से ज्यादा के चुनिंदा व्यापारी UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाया जाना है। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बजाय इस तरह का शुल्क कारोबार की लागत बढ़ा सकता है। व्यापारियों ने ऑनलाइन मार्केट और ई-कॉमर्स को भी पारंपरिक कारोबार के लिए बड़ी चुनौती बताया। उनका कहना है कि ऑनलाइन बाजार की बढ़ती पहुंच से पहले ही कारोबार प्रभावित हो रहा है और अब UPI पर MDR का अतिरिक्त खर्च उनकी परेशानी और बढ़ाएगा। डपली और नगाड़े की आवाज के बीच व्यापारियों ने सरकार से MDR शुल्क वापस लेने की मांग की और कहा कि मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link