सपा भाजपा पर जम कर बरसे आप नेता काज़ी इमरान लतीफ

 

शिवांश शुक्ला 

सिद्धार्थ नगर !  आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज काजी इमरान लतीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा विधायक डुमरियागंज और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

शुक्रवार को एक डिबेट कार्यक्रम में भाजपा, सपा कार्यकर्ताओं के बीच कथित मारपीट के बाद दर्ज कराए मुकदमे,और खुद के ऊपर पूर्व में दर्ज मुकदमे को लेकर इमरान लतीफ ने जमकर अपनी भड़ास निकाली, इमरान लतीफ ने मौजूदा विधायक को कहा जो अपना घर नहीं बचा पा रही उनको फिर से विधायक बनने का लालच नहीं करना चाहिये। अपने ऊपर दर्ज मुकदमे पर कहा कि जिस विद्यालय की कमियों को उजागर करने पर मेरे ऊपर मुक़दमा हुआ उसी बात का आधार बनाकर उस विधालय के प्रधानाचार्य को निलंबित क्यों किया ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने डुमरियागंज को नफरत की प्रयोगशाला के साथ साथ गुंडागर्दी, तानाशाही, ज़ुल्म, ज़्यादती और अत्याचार का मैदान बना दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ितों पर ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो यह कानून के राज पर गंभीर सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link