पंकज अग्रहरी
#फतेहपुर । #साइबर ठगी की शिकार बिंदकी निवासी महिला को पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए उसके खाते में तीन लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी। थाना बिंदकी की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पुरानी बिंदकी मीरखपुर निवासी रंजना के खाते में साइबर ठगी की तीन लाख रुपये की धनराशि वापस कराई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संदीप यादव, महिला उपनिरीक्षक ज्योति अहिरवार, कांस्टेबल धर्मेंद्र लोधी और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।
बता दें कि जनपद में 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक विशेष साइबर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त साइबर ठगी की शिकायतों में होल्ड धनराशि को विधिक प्रक्रिया पूरी कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों से अपील की है कि वे होल्ड धनराशि की जानकारी एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया के लिए साइबर थाना, चांदमारी, फतेहपुर में संपर्क करें।
