महोबा जिलाधिकारी ने ए आर टी ओ कार्यालय का किया औचक निरिक्षण

उपेंद्र गोस्वामी

महोबा  !  महोबा के डीएम प्रभास कुमार ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और फिटनेस संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित फाइलों के जल्द निस्तारण और परिसरों में पेयजल व साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन को किसी भी सेवा के लिए कार्यालय के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें और कार्यों में पारदर्शिता बरती जाए।

महोबा के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय यानी एआरटीओ में उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम प्रभास कुमार समय दो बजे अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। डीएम ने सीधे कार्यालय परिसर, विभिन्न पटल, पत्रावलियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
​निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट और वाहन रिलीज प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। डीएम ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए दफ्तर के चक्कर काटने न पड़ें। सभी आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। डीएम ने दफ्तर में रखे अभिलेखों और फाइलों का अवलोकन करते हुए उन्हें व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी फाइलों को जल्द निपटाने की बात कही। इसके साथ ही बसों की फिटनेस और परमिट चेकिंग अभियान को अधिक प्रभावी बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
​जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम ने परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और बेहतर सेवाएं देना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। काम में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर सीधी जवाबदेही तय होगी। इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link