चंद्रभान तिवारी
बड़हलगंज। विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष चौरसिया के निर्देश पर कोल खास में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त तथा फंगल इंफेक्शन से पीड़ित 136 लोगों को उपचार के बाद दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
शिविर में डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अरशद अंसारी, डॉ. अरविंद यादव, रजनीश चौरसिया, अमित सिंह, रेखा यादव, राजेश कुमार राजभर (बीसीपीएम), शिवदयाल यादव (बीपीएम), अमरजीत गौतम (एआरओ), संपूर्णानंद (आईओ) सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया।
बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, *136 मरीजों को बांटी दवाएं
