एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
मनीष सामंत
कैंपियरगंज क्षेत्र के राप्ती और रोहिन नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एसडीएम आलोक रंजन सिंह ने रविवार को बढ़या,नेतवर,करमैनी-पनघटिया और ककटही क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही आपदा की स्थिति में तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देने को कहा।
एसडीएम ने बढ़या,नेतवर,करमैनी-पनघटिया क्षेत्र के खड़खड़िया, करमैनी, बलुआ, रामकोला सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। तहसील प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ककटही गांव का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ अथवा किसी अन्य आपदा से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल राजस्व कर्मियों या तहसील प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने राजस्व कर्मियों को तटबं
