विनीत पाण्डेय
गोरखपुर, कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित एक महिला के दुकान में पहुंचे और उनका हाल जाना,महिला ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है, बीते कुछ दिन पहले गोरखपुर में हुई भारी बारिश में इसके दुकानन्मेने बरसात का पानी चले जाने से काफी नुकसान हो गया,बताया जा रहा है कि महिला लोन लेकर ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती थी, आज गुरुवार को अजय राय उसके दुकान में पहुंच कर उसका हाल जाना और उसे मदद का आश्वासन दिया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है, यह मुख्यमंत्री का अपना घर है, और यहां यह हाल है, गोरखपुर में मैं संध्या यादव के घर पर आया हूं, वह यहां पर ब्यूटी पार्लर चलाती है किराए के मकान में रहती हैं, उनका पूरा परिवार तबाह हो गया उनका 8–9 लाख की पूंजी बर्बाद हो गई.
यह पूरे गोरखपुर का हाल है, करोड़ों रुपए का लोगों का सामान और खाद्य पदार्थ बर्बाद हो गए, व्यापारियों के दुकान खराब हो गए, यह योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है, और आज हम लोगों को यह पता चला है कि हम लोगों का आज कार्यक्रम है तो यहां पर सिल्ट निकाल दिया गया है, मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद को साफ नहीं कर पा रहे हैं, वह क्या काम कर रहे हैं ? पूरी तरीके से यह सरकार फेल है, और यहां के सांसद ने कहा था कि हमके त स्पेन लागेला बाकी लोग अंधा बाटे त हम का करी. उनके भेज दो जरा एक बार स्पेन में आकर टहल ले जरा, योगी आदित्यनाथ और यहां के सांसद दोनों लोग यहां आ कर टहल ले जरा, स्पाइन दिखाई दे रहा है या ब्राज़ील दिखाई दे रहा है.
यह लोग पूरे तरीके से झूठे हैं, कोई काम नहीं किया गया है, पहले दो वकील साहब लोग मारे शमशान में, शमशान का पैसा खाने वाला मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ शमशान का पैसा खा रहा है, और गेरुआ बस्तर पहनकर संन्यासियों को बदनाम कर रहा है, वह शमशान का पैसा खाने वाला, भगवान राम के चढ़ावे का पैसा खाने वाला, वो क्या अपने क्षेत्र में काम करेगा, मेरी मांग है कि जो व्यापारियों का नुकसान हुआ संध्या यादव जी का नुकसान हुआ सरकार उसकी तुरंत भरपाई करें, उनकी मदद करें और जो अधिकारी है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
जो झूठ सांसद इसको स्पेन बता रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई करें, यहां के सांसद और मुख्यमंत्री को लोगों से माफी मांगनी चाहिए, गोरखपुर इतना महत्वपूर्ण स्थान जी पीठ पीठ पर बैठे हो उस पीठ का महत्व नहीं समझ रहे हो, गोरखनाथ पीठ को उसको बदनाम कर रहे हो, पूरी तरीके से गोरखपुर को इन्होंने बर्बाद कर दिया, गोरखपुर को मैं तो इतना कहूंगा उन्होंने कूड़ेदान की तरह बना दिया है, इस दौरान अजय राय ने नाली के अंदर पाइप डालकर उसकी गंदगी दिखाने की कोशिश की, वही मीडिया ने जामुन से दोबारा सवाल किया तो उन्होंने कहा देखिएम इस समय स्पेन में आया हुआ हूं, जब हमारा कार्यक्रम लग गया हमें यहां आना था तो नाली में से सिल्ट निकली जा रही है, इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, यहां का सांसद और मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं, लोगों को ठगने का काम करते है.
