पीड़ित परिवारों को प्रदान की चार – चार लाख की आर्थिक सहायता

ब्यूरो चीफ गोरखपुर*

कैंम्पियरगंज। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर द्वितीय में 26 को भीषण बारिश के दौरान पेड़ गिरने से कई लोगों के निधन की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। सोमवार को पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील नेतृत्व एवं सहयोग से राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत तहसील कैंम्पियरगंज में पीड़ित परिवारों को ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान फतेह बहादुर सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। फतेह बहादुर सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कैंपियरगंज अश्वनी जायसवाल, नगर पंचायत चौमुखा प्रतिनिधि गोपाल सिंह, जिला मंत्री राकेश चौधरी, उप जिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह, प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, बलवंत यादव, आदर्श प्रताप शाही, देवीचरण सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनौरा नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डोरा सिंह, अनिल अग्रहरि, सिकंदर निषाद, रामसुमेर यादव, अखिलेश चन्द्र जायसवाल, आशान्वित प्रताप सिंह, गुड्डू यादव, नन्हे यादव, गौतम सिंह, अजय गिरी, दुर्गेश पाल, ओमेंद्र मणि भट्ट सहित सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link