&*राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसद प्रतिनिधि रहे पार्षद दुर्गेश बजाज के पिता स्व. बालकृष्ण बजाज की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारा का आयोजन
हुआ
*गोरखपुर, 25 मई 2026:* गोरखनाथ मंदिर की आजीवन सेवा करने वाले मंदिर से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं के हृदय पर अमिट छाप छोड़ने वाले और सभी को अपने साथ लेकर चलने की अद्भुत प्रतिभा के धनी पूर्व सांसद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सांसद कार्यकाल में प्रतिनिधि, पार्षद दुर्गेश बजाज के पूज्य पिता स्व. बालकृष्ण बजाज की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज शास्त्री चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्व. बालकृष्ण बजाज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों एवं गोरखनाथ मंदिर के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि “स्व. बालकृष्ण बजाज जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक था। गोरखनाथ मंदिर से उनका अटूट जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी पुण्य स्मृति को नमन।”
कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास ने उनसे अपने सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि बालकृष्ण बजाज ने धर्म और समाज सेवा को ही अपना जीवन माना, उनकी आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व युगों में जन्म लेते हैं।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि
स्व. बजाज जी का सरल स्वभाव और सबको साथ लेकर चलने की कला अविस्मरणीय थी। आज वहां जहां कहीं भी होंगे अपने दोनों पुत्रों दुर्गेश बजाज और अंकित बजाज के समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव देखकर वहीं से अपना आशीर्वाद प्रदान करते होंगे। मैं उनकी पावन स्मृतियों को बारम्बार नमन करता हूं।
भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा संगठन और समाज के प्रति स्व. बालकृष्ण जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने जो आदर्श स्थापित किए, वह हमारी धरोहर हैं। शत-शत नमन।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि
स्व. बालकृष्ण बजाज जी जैसा निष्ठावान कार्यकर्ता और सच्चा सेवक विरले ही होते हैं। उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर हम संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।
पार्षद दुर्गेश बजाज ने कहा कि पूज्य पिता जी ने हमें सेवा, संस्कार और समर्पण की जो सीख दी, वह ही हमारी पूंजी है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास जी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अमित सिंह “मोनू”, विनय गौतम, शिव प्रसाद जायसवाल (ब्लॉक प्रमुख), अंकित बजाज, रितेश सिंह “बब्बू”(पार्षद), अरविन्द निषाद (पार्षद), शिवम् पाण्डेय (पार्षद), भरत
जालान, ऋषि मोहन वर्मा, विष्णु शंकर श्रीवास्तव, रितेश जायसवाल, चंदन अग्रवाल, अरुण चौरसिया, जितेन्द्र चौधरी “जीतू”, संचित भालोटिया, मयंक अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, अरविंद राय, गजेन्द्र तिवारी, अभिषेक सिंह राणा, मनजीत विश्वकर्मा, अनुरागत्रिपाठी, शशांक शास्त्री, वैभव अग्रहरि, अमन गुप्ता, अनिल, संतोष वर्मा दुर्गेश चौरसिया, अनुराग गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
