राकेश कुमार सिंह . प्राकृतिक जंगल हो या उपजाऊ जंगल हो यहाँ बाघ को देखने एवं सुनने को लेकर सभी लोग उत्साहित रहते है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जंगल का राजा बाघ भी कम उम्र की बघिन को देखकर दीवाना हो जाता है ! जंगल कभी कभी ऐसा भी वाकया देखने और सुनने को मिलता है किसी कम उम्र के बघिन पर दो बाघ दीवाना हो जाते है और उसे पाने के लिये एक दूसरे की जान लेने के लिये लड़ाई शुरू कर देते है यह कभी कभी इतना जानलेवा हो जाता है की दोनों बाघ घायल हो जाते है फिर भी लड़ते रहते है और बघिन ये सब नजरा देख रफूचक्कर हो जाती है ! वन विभाग की सूत्रों को माने तो इन बाघो को बचाने के लिये वन विभाग के कर्मचारी पूरी रात लुक्कारा जलाकर ढ़ोल नागारे बजवा कर अलग कर पाते है
जवान बघिन के प्यार मे जान की बाज़ी लगाकर लड़ते है बाघ
