फर्जी आशीर्वाद का ढोंग करने वाले नेताओं को झटका, क्षेत्र में बच्चा-बच्चा जानता है फतेह बहादुर का नाम
कैंपियरगंज/गोरखपुर | 27 अक्टूबर 2026
गोरखपुर जनपद की सबसे प्रतिष्ठित विधानसभा सीट 320 कैंपियरगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में फतेह बहादुर सिंह का टिकट मिलना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
6 बार के विधायक, पिता भी थे 1967 से लगातार विधायक
फतेह बहादुर सिंह इस क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले उनके पिता स्व. वीर बहादुर सिंह सन 1967 से लगातार इस क्षेत्र से विधायक रहे हैं। पिता-पुत्र की जोड़ी ने इस क्षेत्र में विकास की ऐसी लकीर खींची है कि क्षेत्र में इन्हें “विकास पुरुष” के नाम से जाना जाता है।
2022 में सपा को 50 हजार वोटों से हराया था
पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में फतेह बहादुर सिंह ने सपा प्रत्याशी को लगभग 50 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस विधानसभा क्षेत्र में फतेह बहादुर सिंह एक ऐसा नाम है जिसे बच्चा-बच्चा जानता है।
जातिवाद का नारा फेल, बड़े-बड़े नेता हुए परास्त
इस सीट पर बड़े-बड़े नेताओं ने जातिवाद का नारा लेकर चुनाव लड़ा, लेकिन फतेह बहादुर सिंह के सामने सभी बुरी तरह परास्त हुए हैं। जनता ने हमेशा विकास को ही चुना है।
फर्जी आशीर्वाद का ढोंग बेनकाब
सूत्रों का कहना है कि कुछ नेता अलग-अलग जगहों से फर्जी आशीर्वाद लेने का ढोंग रचकर अपने टिकट को पक्का बता रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा हाईकमान का भरोसा एक बार फिर फतेह बहादुर सिंह पर ही है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी इस बार फिर फतेह बहादुर सिंह को टिकट देती है, तो वे कम से कम एक लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे
