
मनीष सामंत संपादक
कैंपियरगंज। कैंपियरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सोनौरा बुजुर्ग प्रथम के प्रधानाध्यापक दिवाकर सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक के विरूद्ध मध्यान्ह भोजन (एमडीएम), पुस्तक वितरण, छात्र नामांकन, विद्यालय प्रबंध समिति से धन आहरित आदि अनियमितता की शिकायत की गई थी,जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी कैंपियरगंज को सौंपी गई थी।खंड शिक्षा अधिकारी के जांच आख्या के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक दिवाकर सिंह को निलंबित कर ब्लाक संसाधन केंद्र कैंपियरगंज से सम्बद्ध कर दिया है तथा खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा को जांच अधिकारी नामित किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच कराई जा रही है।
