विश्व पर्यावरण दिवस और सीएम के जन्मदिन की पूर्व महा-सफाई अभियान

​संतोष सिंह / गोरखपुर: विश्व पर्यावरण दिवस और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोरखपुर में आज स्वच्छता का विशेष उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को रामगढ़ताल स्थित नौका विहार परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त, महापौर और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू और कचरा उठाने के उपकरण लेकर नौका विहार परिसर के चप्पे-चप्पे की सफाई की।

आयोजन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान न केवल स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का एक सशक्त माध्यम भी है।
​कार्यकर्ताओं ने नौका विहार परिसर में फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर उसे सही तरीके से निस्तारित किया। इस दौरान शहरवासियों को भी अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस महा-सफाई अभियान ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित किया है। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *