ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर “स्मार्ट प्याऊ” का लोकार्पण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा नगर निगम

अमित सिंह मोनू

गोरखपुर  /नगरनिगम एवं मारवाड़ी युवामंच गोरखपुर के सहयोग एवं AISSHPRA Foundation (हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि.) के सौजन्य से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर अत्याधुनिक “स्मार्ट स्थायी प्याऊ” (वाटर कूलर) का लोकार्पण आज महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

यह जनहितकारी पहल मारवाड़ी युवा मंच एवं नगर निगम गोरखपुर के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। इसका उद्देश्य राहगीरों, चालकों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को वर्षभर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस स्मार्ट प्याऊ से प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा
नगर निगम जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाई गई यह स्मार्ट प्याऊ गोरखपुर की बढ़ती गर्मी में नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। हम ऐसे सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर को और अधिक जन-सुविधा संपन्न बनाएंगे। पार्षद/अध्यास दुर्गेश बजाज ने कहा ट्रांसपोर्ट नगर जैसे व्यस्त चौराहे पर प्याऊ की जरूरत बहुत समय से थी। मारवाड़ी युवा मंच ने सराहनीय कार्य किया है। यह पहल ‘शीतल जल सेवा, मानवता की सच्ची सेवा’ के संकल्प को साकार करती है।

सामाजिक संस्थाओं और नगर निगम के समन्वय से ही शहर का विकास संभव है। मैं मारवाड़ी युवा मंच को इस अनुकरणीय कार्य के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद है भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य होते रहेंगे।”_

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, आयुष लखोटिया, रोहित अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल, पार्सद छोटे लाल गुप्ता अरुण गुप्ता “निशु”, वैभव अग्रहरि, विरज सोनकर, संजीव गुप्ता, संदीप नायक, प्रयाग दत्त ओझा, सहित नगर निगम के अधिकारी, मंच के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *