*पितृ तृप्ति व रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा*

 

*शामिल हुए सैकड़ों संत महंत बड़हलगंज: पवित्र सरयू तट पर स्थित मुक्ति पथ पर आयोजित सप्त दिवसीय पितृ तृप्ति रुद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा रविवार को धुरियापार स्थित ऐतिहासिक बाबा धवलेश्वरनाथ शिव मंदिर से निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों संत, महंत के साथ हजारों लोग शामिल हुए।देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। ____शोभा यात्रा सैकड़ों वाहनों व संत-धर्माचार्य के साथ निकली तो सनातन प्रेमियों द्वारा उसका उरुवा, गोला, मदरिया और झुमिला आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा बड़हलगंज के रामलीला रंगमंच पहुंची जहां लक्ष्मी-नारायण मंदिर घाट से सरयू के पवित्र जल से भरे कलश लेकर चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इसके बाद कलश यात्रा मुक्ति पथ स्थित यज्ञ मंडप पहुंची,जहां प्रधान यज्ञाचार्य ब्रह्मानंद दूबे के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से मंडप कलश का मण्डप प्रवेश कराया।

यज्ञ के आयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी व संयोजक महेश उमर ने बताया कि यज्ञ प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर 12 से दो बजे तक सरयू महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। शाम चार से सात बजे तक आचार्य पुंडरीक गोस्वामी श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। इसके बाद संत-महंत और धर्माचार्यों के प्रवचन होंगे। विधायक राजेश त्रिपाठी व महेश उमर ने नगर सहित पूरे चिल्लूपार क्षेत्र के लोगों से यज्ञ में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link