संतकबीरनगर: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए SP संदीप कुमार मीणा का बड़ा कदम, 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के बंपर तबादले

 

प्रांजल श्रीवास्तव
​संतकबीरनगर।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीणा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। SP द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत जिले के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके नाम के सम्मुख उल्लिखित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है।
​स्थानांतरण सूची में कई निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और महिला व पुरुष आरक्षियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
​प्रमुख बदलाव व नई तैनातियां:
​निरीक्षक क्रम: निरीक्षक रामाज्ञा सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी अपराध शाखा, अनिल कुमार को प्रभारी चुनाव सेल, हरेन्द्र पाठक व अवधेश कुमार उपाध्याय को थाना कोतवाली खलीलाबाद में निरी० अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मैनेजन यादव और गिरीश चन्द्र राय को थाना धनघटा में निरी० अपराध बनाया गया है।
​उप-निरीक्षक (SI) क्रम: उप-निरीक्षक इंशांत श्रीवास्तव को प्रभारी चौकी नवीन मंडी, हरेन्द्र चौहान को प्रभारी सर्विलांस सेल और जावेद खान को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। इसके अलावा रणजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह व मनिक चन्द्र राम को थाना धनघटा तथा रामानन्द सिंह व ब्रजेन्द्र कुमार सिंह को थाना महुली में तैनात किया गया है।
​चौकी प्रभारियों में फेरबदल: प्रवेश कुमार मिश्र को चौ०प्र० शनिश्चरा बाबू से थाना महुली, आशुतोष मणि त्रिपाठी को प्र०चौकी शनिश्चरा बाबू, तथा राकेश कुमार को चौ०प्र० नीलवा की कमान सौंपी गई है।
​महिला पुलिसकर्मी: कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए महिला आरक्षी ममता यादव को थाना धनघटा से महिला थाना और रोशनी तिवारी को कार्यालय महिला थाना भेजा गया है।
​पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link