नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चौडगरा व औंग में जोरदार अभिनंदन

 

पंकज कुमार अग्रहरि

((सैटरडेवार्ता)चौडगरा, फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर चौडगरा और औंग में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। चौडगरा तथा औंग ओवरब्रिज के नीचे आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय सदस्य मनोज निषाद और सुधा मौर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी अरुण शुक्ला, मनोज सिंह, रुद्रपाल सिंह, अनिल अवस्थी, रवि तिवारी, सौरभ गुप्ता, महेश सिंह, अरविंद पांडेय, संगीत सिंह, संदीप चौहान, उदयभान गुप्ता और मयंक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह में तीन लोगों की जेब से नकदी पार

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने तीन लोगों को निशाना बना लिया। बताया गया कि मंडल प्रभारी अरुण शुक्ला समेत तीन लोगों की जेब काटी गई। घटना का पता चलने के बाद कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

चौकी प्रभारी मंगेश कुमार मिश्रा के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link