
राकेश कुमार सिंह एडिटर इन चीफ
कोलकाता / लखनऊ।* पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हाल ही में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राजनीति, बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला।
सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों से मुलाकात हुई। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन श्री उपेंद्र राय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शाहनवाज हुसैन जी, सांसद श्री मनोज तिवारी फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर निर्देशक श्री मधुर भंडारकर जी, अभिनेता श्री अर्जुन कपूर और HIIMS के संस्थापक आचार्य मनीष उपस्थित रहे।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी * से भी शिष्टाचार मुलाकात हुई और बंगाल में कला, संस्कृति और खेल को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।
सॉल्ट लेक स्टेडियम परिसर में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों ने कहा कि बंगाल की धरती हमेशा से फुटबॉल और संस्कृति का गढ़ रही है।
बंगाल की पावन भूमि पर इस तरह का भव्य समागम निश्चित रूप से खेल और मनोरंजन जगत के लिए एक नया अध्याय लिखेगा।
