**पंकज अग्रहरि
*फतेहपुर।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा अयाह शाह के ग्राम *चुरियानी स्थित रुरेश्वर महादेव मंदिर* परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
*विधायक विकास गुप्ता* ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय साथियों के साथ मंदिर परिसर में स्वयं साफ-सफाई की तथा स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मंदिर परिसर एवं आसपास के स्थानों की सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना था। वहीं, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन में सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। इन महान विभूतियों की जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि *स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।* अपने घर, मंदिर, गांव और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव बनता है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता *महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक नमन* करते हुए सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल जी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया जी, मण्डल अध्यक्ष गाजीपुर विनोद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष असोथर राघवेन्द्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह,ब्लाक प्रमुख बहुआ संतोष पासवान,प्रकाश गुप्ता,रामकांत शिवहरे, सिद्धनाथ तिवारी, बमलहारी द्विवेदी ,सोमदत्त भारती,जमुना शुक्ला, राजोल मिश्रा,सत्यम वाजपेई,रुद्रपाल सिंह,राज पाण्डेय,धनपत मौर्या, मनोज द्विवेदी, योगेन्द्र अवस्थी अभिषेक सैनी,अजय सिंह संतराम पासवान,महेश पटेल
