*ट्रेन मैनेजर लॉबी को लोको साइड दिए जाने के विरोध में एन .सी.आर. एम यू NCRMU का प्रदर्शन, उप मुख्य यातायात प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन किया*

 

*वैभव जैन

फिरोजाबाद
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU), टूंडला द्वारा ट्रेन मैनेजरों के लिए संयुक्त क्रू लॉबी व्यवस्था लागू किए जाने तथा ऑपरेटिंग (ट्रेन मैनेजर) लॉबी को लोको लॉबी साइड दिए जाने के प्रस्ताव/आदेश के विरोध में आज भोजनावकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन पदाधिकारियों ने **उप मुख्य यातायात प्रबंधक, टूंडला** को ज्ञापन सौंपकर संदर्भित आदेश को वापस लेने की मांग की।

यूनियन ने अपने ज्ञापन में **पत्र सं. टी/विविध संरक्षा/2026, दिनांक 28.09.2026** का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रेन मैनेजर रेल परिचालन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कड़ी हैं। ट्रेन मैनेजरों की ड्यूटी की प्रकृति, कार्यगत जिम्मेदारियां, संरक्षा संबंधी दायित्व एवं कार्यप्रणाली लोको पायलट तथा अन्य रनिंग स्टाफ से अलग है। ऐसे में ट्रेन मैनेजर लॉबी को लोको लॉबी के साथ संयुक्त किया जाना कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

NCRMU ने कहा कि **ट्रेन मैनेजरों की स्वतंत्र लॉबी व्यवस्था को समाप्त अथवा परिवर्तित करने के बजाय वर्तमान व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाना चाहिए।**

यूनियन ने रेल प्रशासन से मांग की कि संदर्भित आदेश को लागू करने के बजाय **वापस लेने की तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए**, ताकि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनी रहें तथा यूनियन एवं रेल प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण एवं मधुर संबंध कायम रहें।

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि संदर्भित आदेश को लागू करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई तो NCRMU द्वारा **आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जा सकता है**, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान **मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, शाखा मंत्री गौरव कुमार, सरदार सिंह, जयकिशन अजवानी, जितेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, सोमेश बाबू, सतेंद्र यादव, गौरव पाल, संजीव यादव .अमित पाल, वासु यादव राजीव यादव .अभिषेक मिश्रा .चंचल, रितु,राजश्री,प्रीति, सन्नी झा,हिमांशु शुक्ला सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं ट्रेन मैनेजर भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link