वैभव जैन
फिरोजाबाद ! फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद देर रात हंगामा हो गया मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि मेडिकल स्टाफ की ओर से परिजनों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी काम बंद कर ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए वहीं मृतक के परिजन भी सड़क पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि महादेव नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू शर्मा पुत्र रुकम पाल, उम्र करीब 25 वर्ष, को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल स्टाफ ने भी परिजनों पर कथित अभद्रता का आरोप लगाया दोनों पक्षों के आमने सामने आने से ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और करीब तीन घंटे तक संचालन ठप रहा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद धरना समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बताया कि रात करीब 10 बजे मोनू शर्मा नाम के मरीज की मौत हुई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
