*गोरखपुर:* गोरखपुर जनपद की नौ विधानसभा सीटों – कैंपियरगंज, पिपराइच, सहजनवां, चौरी-चौरा, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार (बड़हलगंज सहित) में मीडिया की चुनाव समिति टीम द्वारा पिछले 10 साल के जनप्रतिनिधियों के कार्यों को लेकर एक सर्वे किया गया।
सर्वे में सामने आया कि इन नौ विधानसभाओं में सबसे ज्यादा अपने क्षेत्र में समय देने वाले, सुख-दुख में जनता के बीच मौजूद रहने वाले विधायक कैंपियरगंज के सात बार के विधायक फतेह बहादुर सिंह हैं।
रिपोर्ट के अनुसार फतेह बहादुर सिंह लखनऊ में बहुत कम रहते हैं और अधिकांश समय अपने विधानसभा क्षेत्र में ही बिताते हैं। क्षेत्रीय जनता से बातचीत में भी यह बात निकलकर आई कि किसी भी दुख-सुख, शादी-विवाह या आपदा के मौके पर विधायक जी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहते हैं।
टीम का कहना है कि इसका यह मतलब नहीं है कि अन्य आठ विधानसभाओं के विधायकों की पकड़ कमजोर है, सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन सर्वाधिक क्षेत्र में रहने और जनता से सीधा जुड़ाव रखने के मामले में भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सबसे आगे हैं।
लंबे राजनीतिक अनुभव और लगातार सात बार विधायक रहने के कारण क्षेत्रीय जनता में उनकी पकड़ बहुत मजबूत मानी जा रही है, जो आगामी चुनाव में भी एक बड़ा फैक्टर बन सकती है।
