
*गोरखपुर।* उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर द्वितीय में तेज आंधी के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीण घायल हो गए। दो की मौत होने की खबर आ रही हैँ !
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री *फतेह बहादुर सिंह* तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मृतक परिवार को संतवना देते हुए आर्थिक मदद सरकारी दिलाने की बात कही ! इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और वरिष्ठ चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, सभी का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।
इस दौरान विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि *”1989 से लेकर आज तक मैं सात बार इस क्षेत्र का विधायक हूँ। इस क्षेत्र की जनता मेरे परिवार की तरह है। इनके दुख-सुख में मैं हमेशा शामिल रहूँगा और यह सेवा मैं पिछले 37 वर्षों से लगातार कर रहा हूँ।”*
उन्होंने आगे कहा कि 1989 से पहले उनके पिता जी इस क्षेत्र से विधायक हुआ करते थे और वे प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत सरकार में संचार मंत्री भी रहे। उन्होंने 22 वर्षों तक इस क्षेत्र की सेवा परिवार की तरह की है।
*”कुल मिलाकर हमारा परिवार 59 वर्षों से कैम्पियरगंज क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा है और आजीवन हमारा परिवार इस क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहेगा,”* विधायक ने कहा।
विधायक के इस संवेदनशील कदम की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले नेता ही सच्चे जनप्रतिनिधि होते हैं।
