मनीष सामंत स्थानीय संपादक
मुंबई । न्यूजरूम से बोर्डरूम तक का सफर तय करने वाले मीडिया जगत के उपेंद्र राय की 26 साल की यात्रा आज भारतीय मीडिया में एक मिसाल बन चुकी है। उन्हें उनकी करिश्माई छवि और मीडिया प्रभाव के कारण भारतीय मीडिया का शाहरुख खान कहा जाता है।
उपेंद्र राय ने 1997 में दिल्ली में एक युवा पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2008 में स्टार न्यूज पर सहारा समूह के चेयरमैन स्व. श्री सुब्रत रॉय का उनका ऐतिहासिक लाइव इंटरव्यू बिजनेस पत्रकारिता में एक बड़ा मोड़ माना गया।
2008 में ही 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान वे मैदान से लगातार लाइव अपडेट देने वाले पहले पत्रकारों में शामिल थे। उनकी निडर पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
27 साल की उम्र में साल 2011 में वे भारतीय मीडिया उद्योग के सबसे युवा सीईओ बने, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। 2017 में उन्हें मीडिया नेतृत्व में उत्कृष्टता के लिए चेयरमैन क्लब का गोल्ड कार्ड धारक सम्मान मिला।
उन्होंने 200 से अधिक व्यवसाय और राजनीतिक नेताओं के विशेष साक्षात्कार किए हैं। 1 फरवरी 2023 को उनके नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च हुआ, जो आज 50 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच रहा है और सबसे तेजी से बढ़ता हिंदी न्यूज चैनल बन गया है।
वरिष्ठ मीडिया विश्लेषक के अनुसार, उपेंद्र राय ने मीडिया उद्यमिता को साहसी, गतिशील और जन-केंद्रित बनाकर नई परिभाषा दी है।
