
गोरखपुर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत आज गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने नौका विहार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। सांसद ने यहाँ ‘श्रमदान’ एवं ‘प्लॉग रन’ कार्यक्रम में भाग लिया और स्वयं सफाई अभियान चलाकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि, “नौका विहार को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का यह संकल्प केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।”
सांसद ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएँ और पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने श्रमदान कर परिसर को कचरा मुक्त बनाने में योगदान दिया।
