*मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री संजय निषाद*


,________________________

👉*हमीरपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्लैब ढह जाने की घटना*

*लखनऊ।* सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग), उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ने जनपद बांदा के प्रवास के दौरान जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्लैब ढह जाने की घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

निषाद ग्राम चिल्ला पहुंचकर स्व० कुलदीप निषाद एवं स्व० लोकेंद्र निषाद के आवास पर गए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विशेष कैम्प लगाकर ग्राम के सभी मछुआ समाज के लोगों का बीमा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में शासन स्तर पर उचित न्याय एवं हर संभव सहायता दिलाने हेतु वे मुख्यमंत्री से भेंट कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।

इसके उपरांत निषाद ने भूरागढ़ निवासी स्व० सभाजीत यादव एवं स्व० गंगाचरण यादव के परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से समुचित सहायता एवं सभी पात्र लाभ तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उक्त दुर्घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *