*राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न*


__________________________

*नई दिल्ली।* आगामी *14 जून 2026* को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता को सुनिश्चित करने हेतु जूम मीटिंग के माध्यम से देशभर के समस्त पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता ए. के. बाजपाई ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथिवीराज यादव ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने अधिवेशन की सफलता हेतु अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *