*शहीदों के सपनों का भारत निर्माण का लिया संकल्प*

*लखनऊ/रायपुर*। ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया TUCI छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर में, 31मई 1990 को अभनपुर मजदूर आंदोलन में तत्कालीन भाजपा सरकार के निर्देश पर हुए पुलिस गोलीचालन में शहीद रमेश परिदा और ओडिशा के मेहनतकश जनता और झुग्गी बस्ती आंदोलन के जननायक कॉमरेड शिवराम जिनका 28 मई 2021 को कोविड संक्रमण से अल्पायु में भुवनेश्वर में निधन हो गया था का स्मरण दिवस मनाया।शहीद कॉमरेड रमेश परिदा TUCI के अगुआ कार्यकर्ता थे और पारागांव राजिम के पेपर मिल में काम करते थे ।

कॉमरेड शिवराम TUCI के केंद्रीय कमिटी सदस्य,बस्ती सुरक्षा मंच ओडिशा के संयोजक और भाकपा (माले) रेड स्टार के पोलित ब्यूरो सदस्य थे।कार्यक्रम में सभी साथियों ने गरीब मेहनतकश जनता के दुश्मन अडानी अंबानी सरीखे महाभ्रष्ट कॉरपोरेट घरानों के लठैत नफ़रत और विभाजन के सौदागर संघी मनुवादी/ ब्राम्हणवादी फासीवादी ताकतों को उखाड़ फेंकने और शहीदों के सपनों का भारत एक समतावादी भारत बनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने इस बात को शिद्दत से स्मरण किया कि मध्यप्रदेश में कॉरपोरेट पूंजीपतियों के हित में सुंदरलाल पटवा के धुर दक्षिणपंथी भाजपा सरकार के शासन काल में 1990 -92 के दौरान ही लड़ाकू मजदूर नेताओं शहीद शंकर गुहा नियोगी दिल्ली राजहरा भिलाई,शहीद दरश राम साहू बिलासपुर लाल खदान ,शहीद रमेश परिदा अभनपुर की हत्या हुई और 1992 में ही भिलाई मजदूर आंदोलन पर निर्मम पुलिस गोलीचालन से कई मजदूर साथी शहीद हुए और लंबे समय तक जेल और यातनाओं के दौर से गुजरे।आज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने फासीवादी संगठन RSS के मार्गदर्शन में फासिस्ट भाजपा की मोदी सरकार अपने चहेते देशी विदेशी कॉरपोरेट घरानों को देश को लूटने की खुली छूट देकर भारत को तबाह कर रही है।

स्मरण सभा में शहीद रमेश परिदा की पत्नी श्रीमती पार्वती परिदा ने अध्यक्षता की।कॉमरेड सौरा,कॉमरेड तुहिन,जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ संयोजक प्रसाद राव,प्रगतिशील आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष हेमा भारती,AIRWO की राज्य संयोजक दिनेश्वरी साहू,हेमलता बघेल,AIKKS संयोजक कॉमरेड हेमंत टंडन,कॉमरेड मूलचंद साहू,TUCI के कॉमरेड ओमप्रकाश,कॉमरेड कोसले,रामूराम कोर्राम आदि साथियों ने अपनी बात रखी।कॉमरेड तुहिन और प्रमोद ने जन गीत प्रस्तुत किया।संचालन कॉमरेड थान सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *