मनीष सामंत /संपादक
कैंपियरगंज। भारत सरकार के भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कैंपियरगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों, व्यापारियों, प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अन्य नागरिकों ने बस स्टेशन चौराहे पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. वीर बहादुर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
![]()
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान नगर पंचायत चौमुखा के प्रतिनिधि गोपाल सिंह, बम-भोले शाही नवीन सिंह, पीआरओ शमशेर सिंह, संजय मिश्रा, त्रिलोकी, रामसुमेर यादव, ननकू सिंह, केबी सिंह, लौहर यादव, गणेशदत्त त्रिपाठी, , नरेंद्र सिंह, गुड्डू यादव, संगम द्विवेदी, देवेंद्र यादव, अमित जायसवाल, रविशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

