*मध्यांचल में हुई अबतक की सबसे अधिक दुर्घटनाएं : देवेन्द्र पाण्डेय

@ 1 जून को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा*

@*37 दिन में 36 दुर्घटनाएं 22 की मौत 14 गंभीर रूप से घायल*

*अजय सिंह*
*लखनऊ*। महामंत्री देवेन्द्र पाण्डेय नें कहा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन एवं अन्य वितरण निगमों द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 एवं अन्य का उल्लंघन कर लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिये जाने के कारण कर्मचारियों की भारी कमी होने से आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने, 11 के वी आउटगोइंग फिडरो पर 1 गैंग ( 1 लाइन मैन+ 1 पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक + 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर 1 कर्मचारी को तैनात करने और अकुशल कर्मचारियों से H.T/L.T लाइनों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों आदि पर कार्य कराये जाने से पिछले 37 दिनों में 36 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 22 की मौत व 14 गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा बार-बार अवगत कराएं जाने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन प्रबन्धन द्वारा दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों के आक्रोश को ध्यान में रखकर संगठन द्वारा चरण बद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसके पहले चरण के पहले दिन दिनांक 1 जून 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जाएगा । लखनऊ जनपद में सुबह 10 बजे से शक्ति भवन लखनऊ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *