विश्व पर्यावरण दिवस, सांसद रवि किशन ने किया पौधरोपण, CM योगी के जन्मदिन पर मांगी दीर्घायु की कामना

संतोष सिंह  / ​गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गोरखपुर में प्रकृति प्रेम और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। सांसद रवि किशन और भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सांसद रवि किशन ने पौधरोपण के बाद कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि अपनी धरती और जननी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने गोरखपुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की अपील की।
​आज का दिन गोरखपुर के लिए दोहरा उत्सव लेकर आया। विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर सांसद रवि किशन और महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *